Wednesday, 21 October 2026 · 7:24 pm IST
GroundWire

10 अक्टूबर को जंतर मंतर कूच की घोषणा,सौरव दास ने की प्रेसवार्ता

हमें लगा था शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सरकार का रवैया बदलेगा लेकिन सरकार उससे भी सीख नहीं ले रही है, हम खुद सड़कों पर नहीं आना चाहते लेकिन ये आखिरी ऑपशन है यदि सरकार नही मानेगी तो यही तरीका अपनाना पड़ेगा

Online Desk
Online Desk
6 October 2026, 3:38 pm• 2 min read

समाचार डेस्क हमारी संपादकीय टीम है। एजेंसी कॉपी, आधिकारिक अपडेट और टीम रिपोर्टिंग यहीं से तैयार होती है।

10 अक्टूबर को जंतर मंतर कूच की घोषणा,सौरव दास ने की प्रेसवार्ता

10 अक्टूबर को जंतर मंतर पर कॉकरेच जनता पार्टी ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन की घोषणा की है. सीजेपी के सह संयोजक सौरव दास ने कहा, “कि हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण होगा.सीईसी ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा”.10 अक्टूबर के प्रदर्शन में अन्य राजनीतिक ग्रुप के जुड़ने पर दास ने कहा “कि कोई भी इस प्रोटेस्ट में जुड़ सकता है उनका स्वागत है. ये शांतिपूर्ण प्रदर्शन है”. उन्होंने बताया, “हमें लगा था शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सरकार का रवैया बदलेगा लेकिन सरकार उससे भी सीख नहीं ले रही है”, “हम खुद सड़कों पर नहीं आना चाहते लेकिन ये आखिरी ऑपशन है यदि सरकार नही मानेगी तो यही तरीका अपनाना पड़ेगा”. उन्होंने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन जंतर मंतर पर नहीं जाने देगा तो जहां पुलिस ने हमें रोका वहीं पर बैठ जाएगे.उसी को जंतर मंतर बना देंगे. उन्होंने कहा, “पुलिस अगर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और मुझे गिरफ्तार भी करती है, तो आंदोलन खत्म नहीं होगा क्योंकि ये मुद्दा नहीं है. ये लड़ाई सिस्टम के खिलाफ है और सिस्टम के काम करने के तरीके पर है”. सौरव दास से जब पूछा गया कि किस तरीके से जंतर मंतर पर इक्ट्ठा होंगे उस पर सौरव दास ने जवाब दिया कि “अभी बता दिया तो पुलिस सतर्क हो जाएगी”.

दिल्ली पुलिस पर क्या बोले सौरव दास
सौरव दास ने कहा कि “दिल्ली पुलिस की वर्दी में दरिंदे घूम रहे है. लड़कियों के साथ शोषण किया गया”. उन्होंने कहा कि जंतर मंतर कूच के दौरान काफी बर्बरता हुई थी. पुलिस को ये बताना चाहिए कि उन पुलिस कर्मियों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई. उनकी रिपोर्ट जारी करनी चाहिए.