Wednesday, 21 October 2026 · 8:08 pm IST
GroundWire

यूपी में 10, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट पर राज्यसभा चुनाव की घोषणा

19 अक्टूबर तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य

Binu Pandey
Binu Pandey
22 September 2026, 11:48 pm• 2 min read

बिनु पाण्डेय करेंट इवेंट्स और ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ इंटरव्यू करने वाले पत्रकार हैं। राजनीति और आम जनमानस से जुड़े मुद्दों पर लेखन एवं रिपोर्टिंग में रुचि रखते हैं।

यूपी में 10, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट पर राज्यसभा चुनाव की घोषणा

भारत निर्वाचन आयोग ने यूपी, उत्तराखंड, बंगाल में कुल 12 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यूपी में 10, उत्तराखंड में एक और पश्चिम बंगाल में एक सीट पर चुनाव होगी।
चुनाव के लिए 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन शाम 5 बजे मतगणना होगी। चुनाव की प्रक्रिया 19 अक्टूबर तक पूरी करने का लक्ष्य है।
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों में आठ बीजेपी, एक सपा और एक बसपा के सदस्य हैं। इनमें हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह, नीरज शेखर, बृजलाल, बीएल वर्मा, सीमा द्विवेदी और गीता शाक्य शामिल हैं। दिनेश शर्मा ने 11 सितंबर को इस्तीफा दिया था। इसके बाद उन्हें अंडमान और निकोबार का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। सपा के राम गोपाल यादव और बसपा के रामजी गौतम भी शामिल हैं।

कैसे होता है राज्यसभा चुनाव में मतदान??

राज्यसभा चुनाव अप्रत्यक्ष तरीके से होता है। इसमें निर्वाचित विधायक मतदान करते हैं। चुनाव में आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत सिंगल ट्रांसफरेबल वोट का इस्तेमाल होता है। विधायक अपनी पसंद के उम्मीदवारों को पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी वरीयता देते हैं।
मतगणना में पहले पहली वरीयता के वोट गिने जाते हैं। जो उम्मीदवार निर्धारित कोटा पूरा कर लेता है, वह निर्वाचित हो जाता है। इसके बाद जरूरत पड़ने पर वोट दूसरी वरीयता के आधार पर ट्रांसफर किए जाते हैं। ज्यादातर राज्यसभा चुनाव में पार्टियां अपनी ताकत से अनुसार उम्मीदवार उतारती है, इसलिए अक्सर बिना मुकाबले के नतीजे तय हो जाते है।

आयोग ने विधान परिषद चुनाव की भी घोषणा की

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की स्नातक व शिक्षक कोटे की सीटों के लिए भी चुनाव की तिथि जारी की। जिसमें उत्तर प्रदेश में 11, बिहार में 8, महाराष्ट्र में पांच और कर्नाटक में चार सीटों पर चुनाव होगा।